संयुक्त राष्ट्र संघ के निम्नलिखित उद्देश्य हैं:
संयुक्त राष्ट्र संघ के निम्नलिखित उद्देश्य हैं:
1. सभी प्रकार के साधनों का उपयोग करके किसी राष्ट्र द्वारा दूसरे राष्ट्र पर आक्रमण रोक कर अंतर्राष्ट्रीय शान्ति एवं सुरक्षा स्थापित रखना ।
2. समानता और आत्म निर्णय के अधिकार के आधार पर विभिन्न राष्ट्रों के मध्य मित्रवत सम्बन्धों का विकास करना ।
3. अंतर्राष्ट्रीय आधार पर राष्ट्रों के मध्य आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक तथा अन्य मानव सम्बन्धों में सहयोग का विकास करना ।
4. नस्ल जाति, धर्म, भाषा, लिंग या किसी अन्य समूह पर ध्यान दिये बिना, मानव अधिकारों अथवा आधारभूत स्वतन्त्रताओं को सम्मान देने की भावना का विकास करना ।
संयुक्त राष्ट्र संघ की मुख्य संस्थाएँ हैं:
साधारण सभा – संयुक्त राष्ट्र संघ के सभी मामलों पर निर्णय लेती है । इसके बजट
को पारित करती है । जो राष्ट्र उसके निर्णयों का उल्लंघन करते हैं, उन्हें सदस्यता से निकालते हैं । नए सदस्यों को भर्ती करती है तथा उसकी सभी समितियों के कार्य पर नियंत्रण रखती है ।
ADVERTISEMENTS:
सुरक्षा परिषद – इसमें 5 स्थायी सदस्य हैं – (1) अमेरिका, (2) रूस, (3) ब्रिटेन,
(4) फ्रांस, (5) चीन । इसके अतिरिक्त 10 सदस्यों का निर्वाचन साधारण सभा करती है । इनका कार्यालय 2 वर्ष का होता है । स्थायी सदस्यों को ‘ वीटो ‘ का अधिकार है। यह प्रारम्भ होने पर परिषद उन देशों को युद्धविराम का आदेश देती है । आवश्यकता पड़ने पर यह शक्ति का प्रयोग सदस्य देशों की सेना की सहायता से करती है ।
अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय – अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय में 15 न्यायाधीश होते हैं । इनका चुनाव साधारण सभा तथा सुरक्षा परिषद मिलकर करते हैं । इनका कार्यकाल 9 वर्ष का होता है । इनमें से एक तिहाई प्रतिदिनतीन वर्षों में बढ़ते जाते हैं । यह न्यायालय अन्तर्राष्ट्रीय झगड़ों को निपटाता है ।
शेष 3 संस्थाएँ भी संयुक्त राष्ट्र संघ की अपने – अपने क्षेत्रों में सहायता करती हैं । अपनी स्थापना की तिथि से सयुक्त राष्ट्र संघ ने अनेकों समस्याओं का समाधान किया है । भारत और पाकिस्तान के मध्य कश्मीर के युद्ध में इसने युद्ध विराम कराया। उत्तर और दक्षिण कोरिया के के मध्य युद्ध को भी यह रोकने में सफल हुआ ।
ADVERTISEMENTS:
इसकी स्थापना के समय इसके लगभग 50 सदम्य फ्ते परतंत्र थे । उनको स्वतंत्रता दिलाने में भी इसने काफी सहयोग दिया ।
राष्ट्रों में प्राय: झगड़े होते ही रहते हैं । इनको सुलझाने में संयुक्त राष्ट्र संघ महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है । विश्व के तनाव को दूर करने में सहायक रहा है । कई बार यह सशस्त्र आक्रमण रोकने में सफल रहा है ।
Home ›› Hindi ›› Essay ›› Welfare Organisation ›› U.N.O. ›› Essay on U.N.O.
Related Articles:
- संयुक्त राष्ट्र संघ और वर्तमान विश्व पर निबंध | Essay on The United Nations and the Present world in Hindi
- संयुक्त राष्ट्र संघ और भारत पर निबन्ध | Essay on United Nations and India in Hindi
- संयुक्त राष्ट्र और शांति की संभावनाएँ पर निबन्ध | Essay on The U.N.O. & the Possibility of World Peace in Hindi
- संयुक्त राष्ट्र संघ: कल, आज और कल पर निबन्ध | Hindi
- संयुक्त राष्ट्र संघ एवं अन्तर्राष्ट्रीय शान्ति पर निबन्ध
संयुक्त राष्ट्र संघ के निम्नलिखित उद्देश्य हैं:
Reviewed by Annu singh
on
March 08, 2020
Rating: 5
No comments